PM Modi Speech In NDA Conclave || Image- ANI news File
PM Modi Speech In NDA Conclave: नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर भारत मंडपम में पीएम मोदी ने NDA बैठक को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना भगवान की विशेष कृपा से संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। मैंने सेवा को साधना के रूप में देखा है। ये साधना भी एकाकी नहीं, एक सामूहिक यज्ञ है। यह सभी कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, NDA बैठक में आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। (PM Modi Speech In NDA Conclave) साथियों इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा से संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। इसलिए मैंने सेवा को साधना के रूप में देखा है। ये साधना भी एकाकी नहीं रही एक सामूहिक यज्ञ है। इस अवसर पर एनडीए परिवार के सदस्यों ने एक प्रस्ताव पेश किया है।
पीएम मोदी ने कहा, अब देश की जनता एक स्थित सरकार का काम देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। साल 2014 में जब NDA जीती तब मैंने कहा कि आज देश के लोगों मे नई आशा का उदय हुआ है।
PM Modi Speech In NDA Conclave: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के साथ अपना भरोसा हमें सौंपा था। (PM Modi Speech In NDA Conclave) हमें आज संतोष और गर्व है कि NDA परिवार ने इस भरोसे को और मजबूत किया है। 2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है।
PM Modi Speech In NDA Conclave: पीएम मोदी ने कहा, आज देश का हर नागरिक विकसित भारत के सपने से भरा हुआ है। विकसित भारत का सपना अब किसी दल का या व्यक्ति का नहीं है। यह देश के जन-जन का सपना बन चुका है। इसकी पूर्ति के लिए हमें अपना हर पल समर्पित करना है। एनडीए के 12 वर्ष की एक सफलता यह भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचार और बेचारगी और हीन भावना के स्तर पर गिरा दिया था। देश को यह एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता था।
‘इस धीमे विकास को एक नाम दिया गया था- हिंदू ग्रोथ रेट। कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया। जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट होना चाहिए था। इसमें न गवर्नेंस थी, न नीति और न नीयत और न ही निर्णय। (PM Modi Speech In NDA Conclave) जब अटल जी की सरकार आई तब हमें झलक दिखी कि विकास कार्य में गति कैसे आती है। लेकिन 2004 में देश अस्थिरता के बंवडर में फंस गया। कांग्रेस ने देश को एक के बाद एक हजार करोड़ के घोटालों में घसीट लिया। देश का भाग्य फिर तब बदला, जब 2014 में एनडीए की सरकार बनी।’
PM Modi Speech In NDA Conclave: पीएम मोदी ने आगे कहा, देश ने देखा कि जब नीति, नीयत और निर्णय तीनों एक साथ काम करते हैं तो विकास की गति कैसी होती है। देश ने देखा है कि जो काम दशकों में होते थे, वो काम महीनों में होने लगे। 2014 में 74 एयरपोर्ट थे, 2026 में 160 एयरपोर्ट हुए। 2026 में 6700 किमी एक्सप्रेसवे हैं। 2014 में 4 शहरों में मेट्रो थे, 2026 में 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो है। (PM Modi Speech In NDA Conclave) डिफेंस एक्सपोर्ट भी बढ़े हैं। देश ने एक लंबी यात्रा तय की है। देश में केवल 25 करोड़ इंटरनेट यूजर्स थे 2014 तक, आज 100 करोड़ यूजर्स इंटरनेट से जुड़े हैं। तब डिजिटल पेमेंट न के बराबर थे, आज भारत नंबर वन है।
उन्होंने कहा, 2014 तक भारत मोबाइल बाहर से मंगाता था, आज 33 करोड़ हैंडसेट यहीं बनते हैं। 2014 में एथनॉल ब्लेंडिंग 1.5 फीसदी था, 2026 में यह 20 फीसदी तक पहुंच चुका है। हमने देश की जरूरतों को अपनी नीतियों और निर्णयों का आधार बनाया। हमने युवाओं के लिए कौशल विकास मंत्रालय बनया। मंत्रालयों के सहयोग के लिए अलग कोऑपरेटिव मिनिस्ट्री बनाई। मछुआरों के लिए अलग मत्स्य मंत्रालय बनाया। हमारा फोकस रहा विकास की इस गति में कोई पीछे न छूटे।
इन्हे भी पढ़ें:-