दिल्ली सरकार एक ही पद पर लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों का तबादला करें: उपराज्यपाल

दिल्ली सरकार एक ही पद पर लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों का तबादला करें: उपराज्यपाल

दिल्ली सरकार एक ही पद पर लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों का तबादला करें: उपराज्यपाल
Modified Date: August 9, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: August 9, 2026 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली सरकार को अधिकारियों के निश्चित अंतराल पर तबादले के लिए एक नीति तैयार करने और लंबे समय से एक ही पद पर तैनात अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (सतर्कता) के साथ हुई एक बैठक में एक दशक से अधिक समय से जारी प्रणालियों, प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं की हालिया समीक्षा के दौरान ये निर्देश जारी किए।

उपराज्यपाल को बताया गया कि अधिक वित्तीय आवंटन वाले कुछ विभागों को संवेदनशील विभागों की सूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि कम संवेदनशील अन्य विभागों इसमें शामिल हैं। इसके बाद उपराज्यपाल ने संवेदनशील विभागों की सूची को भी फिर से तैयार करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, संधू ने पारदर्शिता और वित्तीय ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील विभागों में मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) को तुरंत तैनात करने का भी निर्देश दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता विभाग को सतर्कता कार्यों की समीक्षा के लिए विभागीय सीवीओ की नियमित बैठकें करने के लिए कहा गया है।

भाषा खारी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में