दिल्ली सरकार प्रदर्शनकारी डीटीसी चालकों की वेतन संबंधी मांगों पर श्रम विभाग से राय लेगी

Ads

दिल्ली सरकार प्रदर्शनकारी डीटीसी चालकों की वेतन संबंधी मांगों पर श्रम विभाग से राय लेगी

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 10:21 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 10:21 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदर्शनकारी डीटीसी चालकों के वेतन के मुद्दे पर श्रम विभाग से परामर्श किया जाए। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा अपनी इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए काम पर रखे गए निजी कंपनियों के चालक पिछले छह दिनों से हड़ताल पर हैं। ये चालक दैनिक वेतन में बढ़ोतरी, मूल महंगाई भत्ते के प्रावधान, चिकित्सा सुविधाओं और ‘ओवरटाइम’ के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि हड़ताल कर रहे चालकों की मांगों को देखते हुए श्रम विभाग से दैनिक वेतन से जुड़े मुद्दे और इस संबंध में मौजूदा श्रम कानूनों के प्रावधानों पर राय देने को कहा गया है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह परिवहन मंत्री ने चालकों और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, जिसमें प्रदर्शन कर रहे चालकों ने वेतन से जुड़ी अपनी मांग रखी थी।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष