Delhi Judge Suicide Case: जज सुसाइड केस में आया नया मोड़, IAS साली और ज्यूडिशियल अफसर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज, FIR में लगे ये गंभीर आरोप

Delhi Judge Suicide Case: दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है।

Delhi Judge Suicide Case: जज सुसाइड केस में आया नया मोड़, IAS साली और ज्यूडिशियल अफसर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज, FIR में लगे ये गंभीर आरोप

Delhi Judge Suicide Case/Image Credit: X Handle

Modified Date: May 3, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: May 3, 2026 10:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जज अमन कुमार शर्मा आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है।
  • पिता की शिकायत पर मृतक अमन शर्मा की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
  • FIR में कुल चार के नाम शामिल है।

Delhi Judge Suicide Case: नई दिल्ली: दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पिता की शिकायत पर मृतक अमन शर्मा की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सफदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR नंबर 152/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108/61(2) में मामला दर्ज किया गया है। इस FIR में मृतक की पत्नी स्वाति मलिक (ज्यूडिशियल अफसर) और उनकी चचेरी बहन निधि मलिक (IAS) पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। इस मामले में स्वाति मलिक के माता-पिता के साथ एक अन्य व्यक्ति का नाम केस में दर्ज है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था जज का शव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जज अमन शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आवास में मिला था। इस घटना की जानकारी अमन के जीजा शिवम कुमार ने PCR कॉल के जरिए पुलिस को दी। (Delhi Judge Suicide Case) मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। अमन के परिवार ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमन के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Delhi Judge Suicide Case:  मृतक के परिवार का कहना है कि, अमन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे और उन्होंने उत्पीड़न की शिकायत भी की थी। मृतक के रिश्तेदार राजेश शर्मा ने बताया कि, परिवार को रात करीब 1:30 बजे घटना की जानकारी मिली। अमन के पिता प्रेम कुमार शर्मा यह खबर सुनकर पूरी तरह टूट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। (Delhi Judge Suicide Case) इस घटना से पहले रात करीब 10 बजे अमन ने अपने पिता को फोन किया था।

उन्होंने आगे बताया कि, अमन ने अपने पिता को अपनी परेशानी बताई थी। अमन ने कहा था, “मैं बहुत परेशान हूं और मेरे लिए जीना मुश्किल हो गया है। पिछले दो महीनों से मुझे परेशान किया जा रहा है।” परिवार के अनुसार, यह जानकारी मिलते ही प्रेम शर्मा अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हुए और आधी रात के आसपास घर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि अमन का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जो खुद भी एक न्यायिक अधिकारी हैं।

परिजनों ने कही ये बात

Delhi Judge Suicide Case:  अमन की आत्महत्या के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि, रात के समय पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी गुस्से में थीं और चिल्ला रही थीं, जबकि अमन रो रहे थे। इसके बाद अचानक माहौल शांत हो गया। जब प्रेम शर्मा ने अपने बेटे को तलाशा, तो वह कमरे में नहीं मिला। उन्होंने फोन मिलाया तो उसकी रिंगटोन बाथरूम के अंदर से सुनाई दी। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया और पीछे की खिड़की से अंदर झांका गया। खिड़की का शीशा तोड़कर देखा गया तो अमन दुपट्टे से लटके हुए मिले। (Delhi Judge Suicide Case) उन्हें तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के रिश्तेदारों से संपर्क करने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

19 जून 2021 को अमन ने संभाला था कार्यभार

Delhi Judge Suicide Case:  घर में मौजूद कुछ लोग अचानक वहां से चले गए. पुलिस इस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रही है। हर परिस्थिति की जांच की जा रही है। (Delhi Judge Suicide Case)  अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में कार्यभार संभाला था। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की थी। पिछले साल से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव के रूप में तैनात थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.