Liquor price hike in Delhi: एक अक्टूबर से बढ़ जायेंगे शराब के दाम!. जाम छलकाने चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत!.. क्या एक्साइज ड्यूटी और रिटेल मार्जिन है इजाफे की वजह

Ads

नई आबकारी नीति में होटल, क्लब और रेस्तरां में शराब परोसने के समय में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली में इस समय 700 से अधिक सरकारी शराब की दुकानें हैं, जिन्हें चार सरकारी निगम संचालित करते हैं।

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 06:19 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 06:19 PM IST

Liquor price hike in Delhi || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में नई आबकारी नीति लागू होने की संभावना
  • एक्साइज ड्यूटी और रिटेल मार्जिन में बदलाव
  • प्रीमियम शराब की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी

Liquor price hike in Delhi: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले महीनों में शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति के तहत एक्साइज ड्यूटी और शराब की दुकानों का रिटेल मार्जिन बढ़ाने की तैयारी कर रही है। नई नीति का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इसे अक्टूबर में नोटिफाई किए जाने की संभावना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अक्टूबर में लागू हो सकती है नई नीति

दिल्ली सरकार के एक सीनियर अफसर के मुताबिक नई लिकर पॉलिसी का अंतिम ड्राफ्ट तैयार है। अब नए आबकारी आयुक्त की नियुक्ति के बाद प्रस्ताव को दिल्ली कैबिनेट और उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद सरकार इसे त्योहारी सीजन से पहले अक्टूबर में लागू कर सकती है। नई नीति में प्राइवेट शराब दुकानों को दोबारा अनुमति मिलने की संभावना कम बताई गई है। फिलहाल दिल्ली में शराब की दुकानें सरकारी एजेंसियों द्वारा संचालित की जा रही हैं।

रिटेल मार्जिन बढ़ाने की तैयारी

Liquor price hike in Delhi: नई नीति में शराब विक्रेताओं के लिए तय रिटेल मार्जिन बढ़ाने या मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की प्लानिंग है। फिलहाल भारतीय निर्मित विदेशी शराब पर प्रति बोतल अधिकतम 50 रुपये और विदेशी शराब पर 100 रुपये का रिटेल मार्जिन तय है।

अफसरों के मुताबिक़ तय मार्जिन के कारण दिल्ली की कई दुकानों पर 1,000 रुपये से अधिक कीमत वाली प्रीमियम विदेशी शराब उपलब्ध नहीं रहती। इससे ग्राहक गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे पड़ोसी शहरों का रुख करते हैं। नई व्यवस्था में मार्जिन बदलने से प्रीमियम शराब की उपलब्धता बढ़ाने की योजना है।

एक्साइज ड्यूटी बढ़ी तो महंगी होगी शराब

सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में भी बदलाव कर सकती है। वर्तमान में दिल्ली में शराब पर अलग-अलग थोक मूल्य स्लैब के आधार पर आबकारी शुल्क लगाया जाता है। भारतीय स्पिरिट्स पर यह शुल्क करीब 30 से 300 प्रतिशत तक बताया गया है। अगर इन स्लैब में बढ़ोतरी की जाती है तो शराब की कीमत में टैक्स का हिस्सा बढ़ जाएगा और इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

होटल-रेस्तरां के समय में भी बदलाव संभव

Liquor price hike in Delhi: नई आबकारी नीति में होटल, क्लब और रेस्तरां में शराब परोसने के समय में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। दिल्ली में इस समय 700 से अधिक सरकारी शराब की दुकानें हैं, जिन्हें चार सरकारी निगम संचालित करते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पिछली आबकारी नीति को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच के बाद समाप्त किए जाने के बाद दिल्ली सरकार ने पुरानी व्यवस्था बहाल की थी। पिछले साल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई आबकारी नीति लाने की घोषणा की थी और इसे तैयार करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया गया था। नए बदलावों का अंतिम स्वरूप कैबिनेट और उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद स्पष्ट होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

मतदाता सूची की गड़बड़ियों से निपटने के लिए ईआरओ को अधिक शक्तियां देने की मांग

उधार की बंदूक से शुरू हुआ सफर, एशियाई खेलों के स्वर्ण तक पहुंची नीरू

टाटा संस की सूचीबद्धता, नेतृत्व परिवर्तन से समूह कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल असर नहींः एसएंडपी

बिहार में छेड़छाड़ के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुशासन का प्रमाण : विजय चौधरी

भाजपा ने उप्र विधान परिषद चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की सूची जारी की

Q1. दिल्ली में शराब की कीमतें क्यों बढ़ सकती हैं?

Ans: प्रस्तावित नई नीति में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की योजना से कीमतों पर असर पड़ सकता है।

Q2. नई आबकारी नीति कब लागू हो सकती है?

Ans: कैबिनेट और उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद अक्टूबर में अधिसूचना संभव है।

Q3. क्या दिल्ली में निजी शराब की दुकानें खुलेंगी?

Ans: मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार नई नीति में निजी शराब दुकानों की वापसी की संभावना कम है।