दिल्ली में एक व्यक्ति ने पुलिस थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या की बात कबूली
दिल्ली में एक व्यक्ति ने पुलिस थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या की बात कबूली
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके की एक झुग्गी बस्ती से रविवार को 24 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने स्थानीय पुलिस थाने में जाकर उसकी हत्या करने की बात कबूल की।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के कबूलनामे के बाद एक टीम को तुरंत सीलमपुर के झुग्गी-झोपड़ी इलाके में घटनास्थल पर भेजा गया और वहां महिला का शव फर्श पर पाया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल भेज दिया गया।’’
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा शोभना खारी
खारी

Facebook


