दिल्ली: बावना में नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

Ads

दिल्ली: बावना में नहर में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 10:25 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) दिल्ली में बावना के सेक्टर-4 के पास एक नहर में नहाते समय तेज धारा में बह जाने से 21 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। वह अपने एक सहकर्मी के साथ नहर में नहा रहा था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी अमन के रूप में हुई है।

पुलिस को बावना थाने में शाम लगभग 4:44 बजे नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “जांच के दौरान पता चला कि अमन अपने सहकर्मी धीरज के साथ सत्यापन संबंधी काम के लिए बावना स्थित एक ऑटोमोटिव कंपनी में आया था।”

अधिकारी के मुताबिक, बाद में दोनों नहाने के लिए नहर में गए, जहां तेज धारा में बह जाने से अमन की डूबकर मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित सभी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

नोमान नोमान पारुल

पारुल