दिल्ली में एनआरआई से स्मार्टफोन छीना; मामला दर्ज

Ads

दिल्ली में एनआरआई से स्मार्टफोन छीना; मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 10:30 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शेर शाह सूरी रोड के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कनाडा में रहने वाले 27 वर्षीय अनिवासी भारतीय (एनआरआई) से कथित तौर पर उसका स्मार्टफोन छीन लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना 22 मई को कर्तव्य पथ थाने को दी गई।

कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि शेर शाह सूरी रोड पर फुटपाथ के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता से उसका स्मार्टफोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि पीड़ित की पहचान सुखविंदर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कनाडा में रह रहा है।

शर्मा के मुताबिक, पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

उसने कहा कि संदिग्धों की पहचान और गतिविधियों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

भाषा

नोमान नोमान पारुल

पारुल