नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर महिला शौचालय से शनिवार को एक पुरुष का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था।
पुलिस ने बताया कि शाम लगभग 5.33 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन कॉल पर सूचना मिली कि मेट्रो स्टेशन के अंदर सुलभ परिसर में स्थित महिलाओं का शौचालय अंदर से बंद है और उससे तेज दुर्गंध आ रही है।
उसने बताया कि मेट्रो पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर करीब 40 साल के व्यक्ति का शव मिला।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रथमदृष्टया मृतक शौचालय का देखभाल करने वाला प्रतीत होता है। एक चश्मदीद ने बताया कि उसे आखिरी बार लगभग दो दिन पहले देखा गया था।’’
पुलिस ने बताया कि दिल्ली मेट्रो अधिकारियों और अन्य स्रोतों की मदद से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
भाषा धीरज देवेंद्र
देवेंद्र