दिल्ली : दुकान में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Ads

दिल्ली : दुकान में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - May 29, 2024 / 05:34 PM IST,
    Updated On - May 29, 2024 / 05:34 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बुधवार को सुबह 32 वर्षीय एक व्यक्ति की उसकी दुकान में दो लोगों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान हर्ष विहार निवासी सूरज के रूप में की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरज वेलकम के कबीर नगर में अहलावत बिल्डिंग के पास नल फिटिंग और पॉलिश की एक छोटी सी दुकान चलाता था। घटना सुबह आठ बज कर करीब 40 मिनट के आसपास हुई जब दो लोग उसकी दुकान में घुसे और उसे गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि मृतक को चार गोलियां लगी हैं।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी स्कूटर पर आए थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा शुभम मनीषा

मनीषा