दिल्ली: वज़ीरपुर में हमले में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Ads

दिल्ली: वज़ीरपुर में हमले में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 03:56 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 03:56 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इलाके में कहासुनी के बाद कुछ लोगों के समूह द्वारा किए गए कथित हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भरत नगर पुलिस थाना में पथवारी पार्क के पास हुई कहासुनी के संबंध में पीसीआर से सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायलों को इलाज के लिए दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में मोहन लाल (42) और वीरेंद्र (47) घायल अवस्था में मिले।

उन्होंने बताया कि लाल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कहासुनी के दौरान साहिल उर्फ ​​नटवाला ने अपने साथियों राघव, अभिषेक और अर्जुन के साथ मिलकर पीड़ितों पर कथित तौर पर हमला किया।

अधिकारी ने कहा, ‘सूचना के आधार पर, पुलिस टीमों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।’

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश