Delhi play school case | Photo Credit: IBC24
नयी दिल्ली: Delhi play school case देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, यहां एक स्कूल में 3 साल के छात्र को कुर्सी से बांधकर पीटा गया। (Delhi school case) इतना ही नहीं स्कूल की आया ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। घटना के बाद अब बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Delhi play school case जानकारी के अनुसार, मामला दिल्ली के प्ले स्कूल का है। जहां तीन साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर कथित तौर पर बेरहमी से पीटा गया। बच्चे के पेरेंट्स के मुताबिक, बच्चे को थप्पड़ मारे गए, लात मारी गई और कई घंटों तक एप्रन से कुर्सी पर बांधकर रखा गया। बच्चे की हालत गंभीर होती गई। डॉक्टर को दिखाया तो चोट और सूजन की पुष्टि हुई। तब बच्चे ने अपने साथ हुई बर्बरता फैमिली को बताई। फैमिली ने 1500 रुपए स्कूल प्रशासन को देकर CCTV फुटेज का एक्सेस लिया तो चौंक गए। 3 दिन तक बर्बरता की पुष्टि हुई है।
घटना के बाद अब पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य, एक शिक्षिका और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्र के अनुसार, पुलिस को बच्चे की कथित पिटाई को लेकर शिकायत मिली थी। बच्चे की जीटीबी अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई और संयुक्त जांच भी की गई। पुलिस ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
बच्चे के परिवार का आरोप है कि स्कूल में उसकी पिटाई की गयी और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। परिवार ने बच्चे के व्यवहार में बदलाव देखने के बाद पुलिस से संपर्क किया। परिवार के मुताबिक, बच्चे को कथित तौर पर सोने में परेशानी होने लगी थी और वह शौचालय जाने से डर रहा था। पुलिस ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज, चिकित्सकीय जांच के नतीजों और अन्य साक्ष्यों की समीक्षा कर आरोपों का सत्यापन कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।