PhonePe UPI 123Pay Service: इंटरनेट गया तो क्या हुआ? अब फीचर फोन से ही भेज सकेंगे पैसे, PhonePe ने शुरू की ऐसी सुविधा जिससे चुटकियों में होगा पेमेंट

Ads

PhonePe UPI 123Pay Service: PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सुविधा शुरू की है। इसके जरिए बिना इंटरनेट के भी UPI भुगतान किया जा सकेगा। यह सेवा SMS के माध्यम से काम करती है। जिससे स्मार्टफोन या इंटरनेट न होने पर भी लोग आसानी से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 03:04 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 03:30 PM IST

(PhonePe UPI 123Pay Service/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • फीचर फोन से भी UPI पेमेंट
  • इंटरनेट के बिना भेज सकेंगे पैसे
  • SMS के जरिए काम करेगी सेवा

PhonePe UPI 123Pay Service: भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अब स्मार्टफोन न रखने वाले लोगों के लिए UPI पेमेंट करना (PhonePe UPI 123Pay Service) आसान होने जा रहा है। PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सेवा शुरू ही है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी पैसे भेजे और पेमेंट किए जा सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां इंटरनेट की सुविधा कमजोर है।

SMS के जरिए होगा पेमेंट

PhonePe की UPI 123Pay सेवा फिलहाल देशभर में कुछ चुनिंदा फीचर फोन पर उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार, यह सेवा SMS के जरिए काम करती है, इसलिए हर ट्रांजैक्शन के लिए इंटरनेट (PhonePe UPI 123Pay Service) की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स इस सुविधा से किसी दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं और दुकानदार को भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक बैलेंस चेक करने और पुराने लेनदेन की जानकारी देखने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी भविष्य में बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और आधार के जरिए UPI रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं जोड़ने की योजना बना रही है।

इन फीचर फोन पर मिलेगा सपोर्ट

शुरुआत में UPI 123Pay की सुविधा HMD, Nokia, Lava International और Itel Mobile के कुछ चुनिंदा फीचर फोन में दी जा रही है। HMD के अनुसार, HMD 105 2G, HMD 110 2G, Nokia 105 Classic, Nokia 105 Single SIM, Nokia 105 Dual SIM, Nokia 106 और Nokia 123 Shield जैसे मॉडल इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। आने वाले समय में कुछ अन्य फीचर फोन मॉडल में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

AI वॉयस हेल्पलाइन से मिलेगी मदद

PhonePe ने इस सेवा को इस्तेमाल करने में यूजर्स की मदद के लिए AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसके जरिए यूजर्स को UPI 123Pay शुरू करने की पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से समझाई जाएगी। साथ ही UPI से जुड़े सामान्य सवालों के जवाब भी वॉयस हेल्पलाइन के माध्यम से मिल सकेंगे।

ऐसे शुरू करें UPI 123Pay

UPI 123Pay शुरू करने के लिए सपोर्ट करने वाले फीचर फोन में PhonePe ऐप खोलना होगा। इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार करके (PhonePe UPI 123Pay Service) बैंक का चयन करना होगा। फिर डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करनी होगी। इसके बाद UPI PIN बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है। सेवा शुरू होने के बाद मोबाइल नंबर, कॉन्टैक्ट या UPI ID से पैसे भेजे जा सकेंगे। कैमरा वाले फीचर फोन से QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट किया जा सकता है। इस सेवा से इंटरनेट की कमजोर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:

UPI 123Pay क्या है?

यह PhonePe की ऐसी सेवा है, जिससे फीचर फोन यूजर्स बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट कर सकते हैं।

क्या UPI 123Pay के लिए इंटरनेट जरूरी है?

नहीं, यह सेवा SMS के जरिए काम करती है, इसलिए सामान्य इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं है।

फीचर फोन से क्या-क्या कर सकते हैं?

पैसे भेजना, दुकानदार को पेमेंट करना, बैंक बैलेंस चेक करना और पुराने ट्रांजैक्शन की जानकारी देखना संभव है।

किन फोन में UPI 123Pay चलेगा?

शुरुआत में HMD, Nokia, Lava और Itel के कुछ चुनिंदा फीचर फोन में यह सुविधा उपलब्ध है।