दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट मैच टिकट की कालाबाजारी को लेकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट मैच टिकट की कालाबाजारी को लेकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट मैच के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास टिकटों की कथित रूप से कालाबाजारी करने को लेकर 19 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों के पास से मैच के 71 टिकट और 7,400 रुपये बरामद किए गए हैं, तथा पकड़े गए आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे टिकट कहां से लेकर आते थे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, एमजी मार्ग, बीएसजेड मार्ग और जेपीएन पार्क के आसपास खास टीम तैनात की गईं और टिकट की कालाबाजारी की पुष्टि के लिए खुफिया जानकारी, गुप्त जांच और नकली ग्राहकों का इस्तेमाल किया गया।
उन्होंने कहा कि यह अभियान 13, 15 और 17 सितंबर को भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैचों के दौरान चलाया गया।
पुलिस ने बताया कि इस बाबत कुल 17 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।
भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


