नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ जब्ती मामले में उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हापुड़ के निवासी अखलाक के रूप में हुई है। उसने बताया कि इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अखलाक उत्तर भारत में मादक पदार्थ की तस्करी में मदद करता था। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ जारी है।
दिल्ली पुलिस ने दो अक्टूबर को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया था, जिसकी अनुमानित कीमत 5,620 करोड़ रुपये है।
पुलिस ने चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो अन्य को बाद में अमृतसर और चेन्नई से गिरफ्तार किया गया।
भाषा
खारी वैभव
वैभव