दिल्ली पुलिस ने 80 से ज्यादा मामलों में शामिल झपटमार को गिरफ्तार किया

Ads

दिल्ली पुलिस ने 80 से ज्यादा मामलों में शामिल झपटमार को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 09:02 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने झपटमारी और लूट के 80 से ज्यादा मामलों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान सिरसपुर निवासी 28 वर्षीय सचिन उर्फ मॉडल के तौर पर हुई है और उसे एक महिला का बैग छीनने के मामले में शालीमार बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उनके मुताबिक, पीतमपुरा निवासी एक महिला ने 21 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि बाइक सवार व्यक्ति उनका हैंडबैग छीन कर ले गया जिसमें एक सोने की चेन, एक हीरे का लॉकेट, एक ‘नोज़ पिन’ एवं एक हीरे का ब्रेसलेट और 15 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई जिसने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उसे 24 जून को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से पीड़िता का बैग और अन्य कीमती सामान तथा बाइक भी बरामद कर ली गई।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि वह झपटमारी, लूट एवं चोरी के 81 मामलों में संलिप्त है तथा थाना समयपुर बादली का खराब चरित्र (बीसी) व्यक्ति भी घोषित है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार