दिल्ली पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया
Modified Date: July 3, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: July 3, 2026 6:28 pm IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने करीब चार साल से फरार दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीतमपुरा के रहने वाले 64 वर्षीय रमेश कुमार और तिलक नगर की रहने वाली 47 साल की मंजीत कौर को बृहस्पतिवार को पश्चिम दिल्ली में पकड़ा गया।

वे विकास पुरी थाने में 2016 में दर्ज एक मामले में वांछित थे। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 354बी (महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 34 (साझा मंशा) के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 अप्रैल 2022 को शहर की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा अपराधी करार दिया था, क्योंकि वे मुकदमे के दौरान फरार थे और तब से गिरफ्तारी से बचते रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई थी।

जांच के दौरान, पुलिस टीम ने उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। इस जानकारी के आधार पर, पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली की केशवपुर सब्जी मंडी के पास जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने कहा कि ये गिरफ्तारियां भगोड़े अपराधियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में