दिल्ली पुलिस ने चोरी और डकैती की साजिश रचने के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने चोरी और डकैती की साजिश रचने के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने चोरी और डकैती की साजिश रचने के दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: June 11, 2025 / 08:47 pm IST
Published Date: June 11, 2025 8:47 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) जयपुर में चोरी करने और डकैती की साजिश रचने में कथित रूप से शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पांच जून को सरिता विहार इलाके से मंसूर आलम को पकड़ा और उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने जयपुर से नौ जून को आलम रहमानी को गिरफ्तार कर लिया।

मंसूर आलम पर गोविंदपुरी स्थित एक घर से 10 लाख रुपए के सोने के आभूषणों की चोरी का आरोप है और इसकी सूचना 17 मार्च को पुलिस को दी गई थी।

पूछताछ के दौरान मंसूर आलम ने कथित तौर पर बताया कि उसने शिकायतकर्ता की पत्नी से आभूषण लिए थे और बाद में इन आभूषण को गिरवी रख दिया था।

शिकायतकर्ता की पत्नी और मंसूर आपस में दोस्त थे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने झूठा दावा किया कि आभूषण चोरी हो गए हैं और चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।

पूछताछ में मंसूर ने पुलिस को बताया कि वह हवाला के रुपयों को लूटने के मकसद से डकैती करने के लिए पहले जयपुर आया था। उसके साथी आलम रहमानी भी हथियार लेकर राजस्थान की राजधानी पहुंचा था। बाद में, योजना विफल हो गई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद नौ जून को जयपुर के सिंधी कैंप बस अड्डे से आलम रहमानी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, उसने खुलासा किया कि वह वसीम मंसूरी नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो इस समय जेल में है और उसने डकैती के लिए दो पिस्तौल और पांच कारतूस खरीदे थे।

पुलिस ने बताया कि मामले के साथ ही महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

भाषा यासिर माधव

माधव


लेखक के बारे में