दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों में दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया के दो नागरिक अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां अवैध रूप से रह रहे थे।
पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में की गई कई छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 71 ग्राम एम्फेटामाइन भी बरामद की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 जून को मिली एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पटेल नगर थाने की एक टीम ने शादीपुर फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन के रहने वाले प्रिंस (22) को पकड़ लिया, जिसके पास से 54 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद हुआ।
उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ के आधार पर, पुलिस ने निहाल विहार और निलोठी में छापेमारी की और उसके कथित सहयोगियों, इफौसा मिकेल अतोहान उर्फ लियोन (24) और जस्टिन चुकुवा (36) को गिरफ्तार किया, जो दोनों नाइजीरियाई नागरिक हैं।
पुलिस ने इफौसा से आठ ग्राम और जस्टिन से नौ ग्राम एम्फेटामाइन बरामद किया, जिससे कुल बरामदगी 71 ग्राम हो गई।
भाषा नोमान नोमान प्रशांत
प्रशांत

Facebook


