दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 250 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

Ads

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 250 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

  •  
  • Publish Date - May 13, 2021 / 07:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों की गिरफ्तारी और करीब 250 करोड़ रुपये की 54.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच लोगों की पहचान अल्ताफ उर्फ मेहराजुद्दीन दर्जी, आबिद हुसैन सुल्तान, हशमत मोहम्मदी, तिफल नाउ खेज और अब्दुल्ला नजीबुल्लाह के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में एक ड्रग फैक्ट्री होने का भी दावा किया है।

भाषा

कृष्ण नीरज

नीरज