दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से जल्द टीकाकरण कराने को कहा

Ads

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से जल्द टीकाकरण कराने को कहा

  •  
  • Publish Date - February 18, 2021 / 07:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी(भाषा) दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों से जल्द से जल्द कोविड-19 का टीका लगवाने को कहा।

उन्होंने कहा कि टीका लगाए जाने के कारण अभी तक किसी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की कोई घटना नहीं हुई है।

एक परिपत्र में उन्होंने कहा, ‘‘हमारे स्वास्थ्य के लिए कोविड-19 टीकाकरण आवश्यक है और एक मार्च तक दिल्ली पुलिस के कर्मियों को प्राथमिकता दी जा रही है ।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 308 टीकाकरण केंद्र हैं। उन्होंने कर्मियों से कहा कि एसएमएस का इंतजार किए बिना किसी भी केंद्र पर टीकाकरण करा लें।

उन्होंने कहा, ‘‘टीका लगाए जाने के कारण अभी तक किसी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की कोई घटना नहीं हुई है, इसलिए जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है, वे अपनी इकाई को सूचित करने के बाद टीकाकरण करा सकते हैं।”

भाषा शुभांशि सिम्मी

सिम्मी