बुधवार को सेवानिवृत्त होंगे दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव

बुधवार को सेवानिवृत्त होंगे दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव

बुधवार को सेवानिवृत्त होंगे दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 29, 2021 10:10 am IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव बुधवार को सेवानिवृत्त होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। उप राज्यपाल अनिल बैजल की स्वीकृति से आदेश जारी किया गया है।

उप सचिव (गृह) पवन कुमार के हस्ताक्षर वाले आदेश के अनुसार, ‘‘इस समय दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में पदस्थ एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस सच्चिदानंद श्रीवास्तव सेवानिवृत्ति की आयु पूरी करने के बाद 30 जून के प्रभाव से सरकारी सेवा से अवकाशप्राप्त करेंगे।’’

श्रीवास्तव अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर थे। हालांकि, उन्हें पिछले महीने पूर्ण रूपेण इस पद पर नियुक्त किया गया था। गृह मंत्रालय द्वारा पिछले महीने जारी आदेश में कहा गया कि 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी को अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद पर काम करने की मंजूरी दे दी गयी है।

उन्हें पिछले साल फरवरी में दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इससे पहले उन्हें सीआरपीएफ से लाकर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) के रूप में तैनात किया गया था।

भाषा

वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में