दिल्ली पुलिस ने 897 करोड़ रुपये मूल्य के 1,450 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए

दिल्ली पुलिस ने 897 करोड़ रुपये मूल्य के 1,450 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए

दिल्ली पुलिस ने 897 करोड़ रुपये मूल्य के 1,450 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए
Modified Date: July 20, 2026 / 07:54 pm IST
Published Date: July 20, 2026 7:54 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने जब्त किए गए 1,452 किलोग्राम नशीले पदार्थों को सोमवार को नष्ट कर दिया। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 897 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 10वां मेगा मादक पदार्थ नष्ट कार्यक्रम विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जीटी करनाल रोड पर एक अपशिष्ट निपटान सुविधा में आयोजित किया गया।

पुलिस ने कहा कि नष्ट किए गए मादक पदार्थ में लगभग 1,010 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 135 किलोग्राम हेरोइन, 62 किलोग्राम चरस, 37 किलोग्राम गांजा, 16 किलोग्राम मेथाक्वालोन, 91 किलोग्राम पोस्ता, 70 किलोग्राम फेनिलप्रोपेनोन, ट्रामाडोल की 15 लाख से अधिक गोलियां व कोडीन सिरप की 36,000 से अधिक बोतलें आदिश शामिल थी।

धालीवाल ने कार्यक्रम में कहा कि इस कवायद का उद्देश्य न केवल जब्त किए गए मादक मदार्थों को नष्ट करना है बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के तंत्र को भी खत्म करना है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में