नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने लूट, झपटमारी, चोरी, हत्या की कोशिश और पुलिस कर्मियों पर हमले समेत 91 मामलों में कथित रूप से शामिल 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी देवा के रूप में हुई है, जिसे 26 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 16 से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि देवा को तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था, जिसमें हत्या के प्रयास का मामला और हमले और लूट से संबंधित मामले शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, वह बार-बार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था और ग्रेटर नोएडा में रहने लगा था, जहां वह एक मजदूर के रूप में काम कर रहा था।
भाषा नोमान नोमान अमित
अमित