दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 23, 2025 / 08:46 PM IST,
    Updated On - February 23, 2025 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिन में राष्ट्रीय राजधानी में आसमान काफी हद तक साफ रहा तथा न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 143 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।।

मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप