दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - February 11, 2023 / 09:16 PM IST,
    Updated On - February 11, 2023 / 09:16 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को दिन गर्म रहा और पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत से 45 प्रतिशत के बीच रही। शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने रविवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप