दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - February 18, 2023 / 08:31 PM IST,
    Updated On - February 18, 2023 / 08:31 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 95 से 41 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यनूतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप