दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - March 15, 2023 / 08:35 PM IST,
    Updated On - March 15, 2023 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को पिछले 24 घंटों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 213 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 27 फीसदी दर्ज की गई।

भाषा शफीक संतोष

संतोष