दिल्ली में बादल छाए रहने के बीच अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में बादल छाए रहने के बीच अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के अनुसार, दिन के दौरान दिल्ली में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने बताया कि शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा सुमित नरेश
नरेश

Facebook


