दिल्ली में तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज; हल्की बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली में तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज; हल्की बारिश का पूर्वानुमान

दिल्ली में तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज; हल्की बारिश का पूर्वानुमान
Modified Date: March 29, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: March 29, 2026 9:54 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, पालम में 35.7 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 35.1 डिग्री सेल्सियस, रिज में 35.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है और सोमवार को दोपहर तथा शाम के दौरान बहुत हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमशः 31 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

शाम पांच बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 33 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में