दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - December 17, 2022 / 10:11 PM IST,
    Updated On - December 17, 2022 / 10:11 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 304 दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने धुंध एवं कोहरे के बाद रविवार को मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया। साथ ही अनुमान जताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव