दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस

Ads

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस

  •  
  • Publish Date - August 19, 2022 / 09:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 58 प्रतिशत के बीच रहा और शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश नहीं हुई। शाम और रात में आकाश में बादल छाये रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम छह बजकर पांच बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 58 दर्ज किया गया।

भाषा यश माधव

माधव