दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,372 नए मामले, छह लोगों की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,372 नए मामले, छह लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 9, 2022 / 10:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,372 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से छह लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 17.85 प्रतिशत हो गई है, जो 21 जनवरी के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

उक्त आंकड़ें सात अगस्त के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दैनिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया था।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 19,70,899 मामले सामने आ चुके हैं और इससे 26,336 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण की दर सात अगस्त को 17.85 प्रतिशत दर्ज की गई, जो 21 जनवरी के बाद से सर्वाधिक है। तब संक्रमण दर 18.04 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी 7,484 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना