दिल्ली में कोविड-19 के 382 नए मामले, पांच रोगियों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 382 नए मामले, पांच रोगियों की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 382 नए मामले, पांच रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 30, 2022 9:40 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 382 नए मामले सामने आए और पांच रोगियों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 2.85 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि दिल्ली में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 19,99,240 हो गयी है तथा मृतकों की तादाद 26,467 पर पहुंच गयी है।

शहर में सोमवार को कोविड-19 के 214 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 3.77 प्रतिशत दर्ज की गयी थी तथा चार मरीजों ने जान गंवाई थी।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,226 है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में