नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) दिल्ली के द्वारका में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निकट सड़क का एक हिस्सा रविवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण धंस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इसके कारण क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया।
इसने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में अवरोधक लगा कर इसे चारों ओर से घेर दिया गया है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि क्षति का आकलन करने और मरम्मत कार्य के लिए नगर निकाय एजेंसियों की तकनीकी टीम को बुलाया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि जलभराव और सतह कमजोर होने के कारण यह ढह गई।
उसने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा प्रीति देवेंद्र
देवेंद्र