दिल्ली : विरोध मार्च के मद्देनजर बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली : विरोध मार्च के मद्देनजर बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली : विरोध मार्च के मद्देनजर बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
Modified Date: December 10, 2024 / 11:03 am IST
Published Date: December 10, 2024 11:03 am IST

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ मंगलवार को नागरिक समाज के सदस्यों के प्रस्तावित विरोध मार्च के मद्देनजर यहां बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने विरोध मार्च के मद्देनजर बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।’’

‘दिल्ली सिविल सोसाइटी’ और कई अन्य संगठनों ने पड़ोसी देश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश उच्चायोग तक मार्च का आह्वान किया है।

भाषा शफीक राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में