दिल्ली : घर में आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

Ads

दिल्ली : घर में आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 01:00 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 01:00 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) दिल्ली में लोधी रोड स्थित बीके दत्त कॉलोनी के एक घर में मंगलवार को आग लगने से दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घर में आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर मिली, इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग घर की तीसरी मंजिल पर लगी थी और वहां से दो बच्चों और एक महिला का शव बरामद हुए हैं।

अधिकारी ने बताया की सुबह 11:10 तक आग को बुझा दिया गया।

मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

भाषा नोमान शफीक

शफीक