दिल्ली: तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली; तलाशी जारी

दिल्ली: तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली; तलाशी जारी

दिल्ली: तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली; तलाशी जारी
Modified Date: September 21, 2026 / 01:11 pm IST
Published Date: September 21, 2026 1:11 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों को तलाशी अभियान चलाना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें हौज खास में मदर इंटरनेशनल स्कूल, चाणक्यपुरी में नेवी चिल्ड्रन स्कूल और चाणक्यपुरी स्थित बाल भारती स्कूल शामिल है।

अधिकारी ने कहा कि तलाश अभियान जारी है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में