दिल्ली: फिल्म महोत्सव के चलते 25 मार्च से मथुरा रोड और भैरों रोड पर यातायात पर रहेंगी पाबंदियां

Ads

दिल्ली: फिल्म महोत्सव के चलते 25 मार्च से मथुरा रोड और भैरों रोड पर यातायात पर रहेंगी पाबंदियां

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 07:58 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने 25 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली-2026 के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख हिस्सों पर प्रतिबंधों और मार्ग परिवर्तन की घोषणा करते हुए एक परामर्श जारी किया है।

परामर्श के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी और इस दौरान मथुरा रोड और भैरों रोड पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को उठा लिया जाएगा और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रगति मैदान परिसर में स्थित भारत मंडपम इस महोत्सव का मुख्य स्थल है, जबकि दिल्ली भर के मल्टीप्लेक्सों में भी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

अधिकारियों ने आमंत्रित लोगों के लिए विशेष प्रवेश द्वार और पार्किंग की व्यवस्था की है।

भारत मंडपम में प्रवेश भैरों मार्ग पर स्थित गेट नंबर 4 और उच्चतम न्यायालय मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गेट नंबर 10 से किया जा सकेगा।

भैरों मार्ग से प्रवेश करने वालों के लिए बेसमेंट पार्किंग नंबर 1 और मथुरा रोड से प्रवेश करने वालों के लिए बेसमेंट पार्किंग नंबर 2 में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही भैरों मंदिर और नेशनल स्टेडियम में भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

परामर्श के अनुसार, मथुरा रोड और भैरों रोड पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है, और यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने के लिए रिंग रोड और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश