दिल्ली: कड़कड़डूमा सामुदायिक केंद्र के पास गोलीबारी में दो लोग घायल

Ads

दिल्ली: कड़कड़डूमा सामुदायिक केंद्र के पास गोलीबारी में दो लोग घायल

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 11:09 AM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 11:09 AM IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दिल्ली के कड़कड़डूमा सामुदायिक केंद्र के पास शुक्रवार तड़के गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर आनंद विहार थाने को हेडगेवार अस्पताल से सूचना मिली कि कड़कड़डूमा सामुदायिक केंद्र के पास हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी अफसर और पुराना सीलमपुर निवासी इरशाद के रूप में हुई है।

उसने बताया कि दोनों की पीठ में गोली लगी है और उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आनंद विहार थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। गोलीबारी के कारणों का पता लगाने और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

उसने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा नोमान खारी

खारी