दिल्ली : यमुना नदी के जल स्तर में मामूली कमी आयी
दिल्ली : यमुना नदी के जल स्तर में मामूली कमी आयी
( तस्वीर सहित )
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) यमुना नदी में तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड का रिकॉर्ड टूटने के बाद जल स्तर शुक्रवार को सुबह 11 बजे कम होकर 208.35 मीटर पर आ गया है।
बहरहाल, दिल्ली के कई अहम इलाके अब भी जलमग्न हैं।
बृहस्पतिवार को यमुना का जल स्तर तीन घंटे तक स्थिर रहा लेकिन शाम सात बजे से यह फिर बढ़कर 208.66 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से तीन मीटर अधिक है।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को जल स्तर 208.57 मीटर पर था । सुबह पांच बजे इसमें मामूली कमी देखी गयी और यह 208.48 मीटर दर्ज किया गया।
यमुना में जल स्तर सुबह आठ बजे 208.42 मीटर, सुबह 10 बजे 208.38 मीटर और सुबह 11 बजे 208.35 मीटर दर्ज किया गया।
दिल्ली में बुधवार को यमुना नदी में जल स्तर 207.71 मीटर तक पहुंच गया है जिसने 1978 में 207.49 मीटर जल स्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक रेगुलेटर को नुकसान पहुंचने के कारण बाढ़ का पानी मध्य दिल्ली में उच्चतम न्यायालय के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया है तथा व्यस्त आईटीओ चौक तथा राजघाट जलमग्न हो गए हैं।
भाषा
गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


