Delhi Weather Today: कई राज्यों में बारिश-तूफान से मचेगा तांडव, राजधानी में आंधी के साथ तेज बारिश का ’रेड अलर्ट’ जारी
Delhi Weather Today: कई राज्यों में बारिश-तूफान से मचेगा तांडव, राजधानी में आंधी के साथ तेज बारिश का ’रेड अलर्ट’ जारी
Delhi Weather Today/AI Generated Image
- दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी के बाद मौसम सुहावना हुआ
- IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
- 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है
Delhi Weather Today: दिल्ली देश में मानसून ने दस्तक दे दी है, कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। वही, राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरूवार रात तेज हवाओं और बारिश के बाद दिन भर रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
IMD ने लोगों को दी सलाह
मौसम कार्यालय ने तूफान, आकाशीय बिजली (Delhi Weather Today) गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित इमारतों में रहें, कमज़ोर ढांचों से बचें, खिड़कियों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास जाने से बचें।
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग (Delhi Weather Today) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें
- Yashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team: कम उम्र में बड़ा मुकाम, आखिर कौन हैं यशवर्धन सिंह चौहान जिन्हें मिली इंडिया U-19 टीम की कमान?
- Surajpur Road Accident: खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क… एक झटके में ख़त्म हुई कई जिंदगियां, शव के हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
- Gonda-Lucknow Highway Accident: घायल की मदद करने पहुंचे थे लोग, लेकिन कुछ देर में खत्म हो गई कई परिवारों की जिंदगी, मच गया हड़कंप

Facebook


