Gonda-Lucknow Highway Accident: घायल की मदद करने पहुंचे थे लोग, लेकिन कुछ देर में खत्म हो गई कई परिवारों की जिंदगी, मच गया हड़कंप

Gonda-Lucknow Highway Accident: घायल की मदद करने पहुंचे थे लोग, लेकिन कुछ देर में खत्म हो गई कई परिवारों की जिंदगी, मच गया हड़कंप

Gonda-Lucknow Highway Accident: घायल की मदद करने पहुंचे थे लोग, लेकिन कुछ देर में खत्म हो गई कई परिवारों की जिंदगी, मच गया हड़कंप

Gonda-Lucknow Highway Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 12, 2026 / 06:55 am IST
Published Date: June 12, 2026 6:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • घायल बाइक सवार की मदद कर रहे लोगों को एसयूवी ने कुचला
  • पांच लोगों की मौत
  • एसयूवी सवार दो लोग हिरासत में, जांच जारी

गोंडा: Gonda-Lucknow Highway Accident उत्तर प्रदेश में गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर कोलोनलगंज क्षेत्र में एक ढाबे के पास घायल मोटरसाइकिल सवार की मदद कर रहे लोगों के एक समूह को तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार देर रात हुआ। एक मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसके बाद स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए सड़क पर जमा हो गए। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी ने भीड़ को रौंद दिया।

Gonda-Lucknow Highway Accident अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवायाचा ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने एसयूवी चालक और उसमें सवार अन्य लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को पहले कोलोनलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के चलते उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों ने गुलशन (25), संजय तिवारी (28) तथा दो भाइयों हसन मोहम्मद (40) और इम्तियाज अली (27) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय अंशुमान और 32 वर्षीय अल्ताफ को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां रास्ते में अंशुमान ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। अन्य घायलों की पहचान तबरेज (20), परवेज (18) और विनय सिंह उर्फ सनी (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

करनैलगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के उपचार की समीक्षा की। पुलिस ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।