नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। पिछले तीन दिन से दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई थी।
सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, रविवार को प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार होने की संभावना है।
भाषा प्रचेता सिम्मी
सिम्मी