दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Ads

दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

  •  
  • Publish Date - February 22, 2025 / 07:29 PM IST,
    Updated On - February 22, 2025 / 07:29 PM IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री कम है।

सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश