दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में
Modified Date: February 10, 2025 / 12:56 pm IST
Published Date: February 10, 2025 12:56 pm IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राजधानी में सुबह साढे़ आठ बजे आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है लेकिन वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

भाषा शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में