नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 1.3 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया जो ‘‘खराब’’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा सुरभि शोभना
शोभना