नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम कार्यालय ने लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
पालम स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा
प्रचेता वैभव
वैभव