दिल्ली के ट्रांसपोर्ट संगठनों का एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ राजघाट पर प्रदर्शन

Ads

दिल्ली के ट्रांसपोर्ट संगठनों का एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ राजघाट पर प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 01:42 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) दिल्ली के ट्रांसपोर्ट संगठनों ने एथनॉल मिश्रित ईंधन नीति को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को राजघाट पर विरोध प्रदर्शन किया।

इससे पहले ‘दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन’ और अन्य संगठनों ने संसद तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया था।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा, ‘‘चूंकि दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी, इसलिए हमने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया।’’

ई20 एथनॉल मिश्रित ईंधन नीति इन दिनों विवाद में है। वाहन का ‘माइलेज’ कम होने, इंजन को संभावित क्षति तथा हितों के कथित टकराव का हवाला दिया जा रहा है।

दूसरी ओर, सरकार ने इस नीति का बचाव करते हुए एथनॉल मिश्रण की मात्रा 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की किसी भी योजना से इनकार किया है। सरकार का कहना है कि यह ईंधन सुरक्षित, पर्यावरण के अनुकूल है और किसानों के लिए भी लाभकारी है।

भाषा

खारी सुभाष

सुभाष