ओडिशा ने स्वास्थ्य सेवाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 10 एमओयू पर हस्ताक्षर किये

Ads

ओडिशा ने स्वास्थ्य सेवाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 10 एमओयू पर हस्ताक्षर किये

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 10:34 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 10:34 PM IST

भुवनेश्वर, चार अगस्त (भाषा) ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बेहतर बनाने, नवाचार और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 10 संगठनों के साथ मंगलवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग की मौजूदगी में इन संगठनों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

महालिंग ने कहा कि यह नवाचार को बढ़ावा देने, अनुसंधान को मजबूत करने और पूरे राज्य में ज्यादा कुशल, सुलभ और जन केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण एमओयू एम्स-दिल्ली के साथ किया गया, जिसका मकसद पूरे राज्य में ट्रॉमा देखभाल सेवा को मजबूत करना है।

समझौते के अनुसार, एम्स-दिल्ली की देखरेख में किसी भी मेडिकल कॉलेज या जिला मुख्यालय अस्पताल को ट्रॉमा देखभाल सेवा के लिए ‘उत्कृष्टता केंद्र’ के तौर पर विकसित किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि इसी तरह, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान भारतीय ज्ञान और कौशल से बनी दवाओं को ओडिशा में बढ़ावा देगा, जबकि गुजरात का ‘आई-हब’ मेडिकल शिक्षा में स्टार्ट-अप, नवाचार और शिक्षा के तरीकों को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

भाषा शफीक अमित

अमित